PM मोदी की अगुवाई में NDA का मास्टरस्ट्रोक: राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार

PM मोदी की अगुवाई में NDA का मास्टरस्ट्रोक: राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि पीएम मोदी सीपी राधाकृष्णन प्रस्तावक बने हैं। इस दौरान तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता और एनडीए के सहयोगी नेता भी मौजूद हैं। उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश में एक बार फिर उपराष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है.

यह चुनाव न सिर्फ संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा की राजनीति के लिहाज़ से अहम है, बल्कि इसके नतीजे आने वाले वर्षों की संसदीय कार्यवाही को भी प्रभावित कर सकते हैं. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुच्छेद 66 के तहत होता है. इलेक्टोरल कॉलेज यानी केवल लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित व नामांकित सदस्य ही वोट डालते हैं. चुनाव की प्रक्रिया गोपनीय मतपत्र (Secret Ballot) से होती है. । जीतने के लिए उम्मीदवार को कुल वैध मतों का 50% से अधिक हासिल करना ज़रूरी होता है. उपराष्ट्रपति पद का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और यह देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र को लेकर खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, उठाए कई सवाल

नई दिल्ली, 12 Apr, (Political Insight): कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 16 अप्रैल से प्रस्तावित संसद के विशेष…