यूक्रेन में शांति के समर्थन में भारत, मोदी-पुतिन के बीच फोन पर चर्चा

यूक्रेन में शांति के समर्थन में भारत, मोदी-पुतिन के बीच फोन पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति का समर्थक रहा है। पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी चर्चा के बारे में भी जानकारी दी जहाँ यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर बात हुई थी।

राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले हफ्ते अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में बताया। पुत‍िन ने पीएम मोदी को बताया क‍ि ट्रंप के साथ बातचीत में क्‍या-क्‍या हुआ. इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत हर विवाद का शांतिपूर्ण और कूटनीतिक समाधान चाहता है. भारत संवाद और सहयोग से ही वैश्विक स्थिरता का पक्षधर है और इस दिशा में होने वाले हर प्रयास का समर्थन करता रहेगा. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की है, साथ ही लगाता संपर्क बनाए रखने पर सहमत‍ि जताई है.

पीएम मोदी और राष्‍ट्रपत‍ि पुत‍िन ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी जोर द‍िया.। पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा, ‘मुझे मेरे दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का फोन आया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अलास्का में हुई अपनी मीटिंग के बारे में बताया। भारत हमेशा यूक्रेन में शांति चाहता है। हम इसके लिए हर कोशिश का समर्थन करते हैं। आने वाले दिनों में भी हम इस बारे में बात करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…