ट्रंप प्रशासन में मस्क और रामास्वामी को मिली .ये ज़िम्मेदारी

ट्रंप प्रशासन में मस्क और रामास्वामी को मिली .ये ज़िम्मेदारी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क और करोड़पति उद्यमी से नेता बने विवेक रामास्वामी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे अब सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये दोनों बेहतरीन शख्स मिलकर मेरी सरकार में ब्यूरोक्रेसी को क्लीन करने से लेकर बेफिजूल खर्च में कटौती करने, गैरजरूरी नियमों को खत्म करने और संघीय एजेंसियों के रिस्ट्रक्चर पर काम करेंगे. बता दें कि मस्क ने एक सरकारी दक्षता विभाग पर जोर दिया था और तब से लगातार इसे बढ़ावा दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि एजेंसी “संपूर्ण संघीय सरकार का संपूर्ण वित्तीय और प्रदर्शन ऑडिट करेगी, और कठोर सुधारों के लिए सिफारिशें करेगी।”

ट्रंप ने ये भी कहा कि उनकी जिम्मेदारी चार जुलाई 2026 को समाप्त हो जाएगी, जब अमेरिकी आजादी की 250वीं वर्षगांठ होगी। यह कुशल सरकार देश के लिए एक ‘तोहफा’ होगी। मस्क इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला, सोशल मीडिया मंच एक्स के मालिक हैं, जबकि रामास्वामी एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के संस्थापक हैं। रामास्वामी ने रिपबल्किन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अभियान चलाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्रंप को समर्थन देने का फैसला किया था। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति चुनाव जीता है, उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को 69 इलेक्टोरल वोटों से हराया।

Also Read 

Related Posts

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…

US Iran ceasefire पर अमेरिका में सियासी मतभेद, ट्रंप के फैसले पर बंटी राय

नई दिल्ली,8 अप्रैल, (Political Insight)- अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के प्रस्तावित युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…