ट्रंप की पुतिन से बात, क्या खत्म होगा रुस यूक्रेन युद्ध

ट्रंप की पुतिन से बात, क्या खत्म होगा रुस यूक्रेन युद्ध

अमेरिका के होने वाले नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रविवार को रूस-युक्रेन युद्ध के बीच व्‍लादिमीर पुतिन को फोन घुमाया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संकट पर बातचीत हुई. वाशिंगटन पोस्‍ट की खबर के मुताबिक दोनों नेताओं ने शांति से यूक्रेन संकट का हल निकालने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की. कॉल के दौरान, ट्रंप ने कथित तौर पर पुतिन से यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा न देने के लिए कहा. इसके अलावा रूस को यूरोप में अमेरिका की मजबूत सैन्य उपस्थिति होने की चेतावनी दी. कॉल के दौरान दोनों नेताओं ने उपमहाद्वीप में शांति बनाए रखने के प्रयासों समेत यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को हल करने के तरीकों पर भी चर्चा की.। यहां ये भी बता दें कि दें कि चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह “एक दिन के भीतर” युद्ध को समाप्त करने का समाधान खोज लेंगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह ऐसा कैसे करेंगे।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी बात की थी। शुक्रवार को क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन यूक्रेन पर ट्रंप से चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह मॉस्को की मांगों को बदलने के लिए तैयार हैं।

Trump call Putin: डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बात, यूक्रेन से युद्ध पर दी खास सलाह

Trump called Russian President Putin नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। ट्रंप ने इस दौरान यूक्रेन में युद्ध पर चर्चा की। ट्रंप ने पुतिन को यूक्रेन में युद्ध न बढ़ाने की सलाह दी और उन्हें यूरोप में वाशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई। ट्रंप ने चुनाव के दौरान कहा था कि वो जल्द ही इस युद्ध को रुकवा देंगे।

  1. कुछ दिन पहले ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी की थी बात।
  2. रूस ने युद्ध समाप्त करने के लिए रखी कई शर्तें।

एजेंसी, वाशिंगटन। Trump called Russian President Putin अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। ट्रंप ने इस दौरान यूक्रेन में युद्ध पर चर्चा की।

ट्रंप ने युद्ध न बढ़ाने की सलाह दी

वाशिंगटन पोस्ट ने रविवार को मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में खुलासा किया कि ट्रंप ने पुतिन को यूक्रेन में युद्ध न बढ़ाने की सलाह दी और उन्हें “यूरोप में वाशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति” की याद दिलाई।

एक दिन में युद्ध समाप्त करने की कही थी बात

बता दें कि चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह “एक दिन के भीतर” युद्ध को समाप्त करने का समाधान खोज लेंगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह ऐसा कैसे करेंगे।

जेलेंस्की से भी की थी बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी बात की थी। शुक्रवार को क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन यूक्रेन पर ट्रंप से चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह मॉस्को की मांगों को बदलने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी शर्तें तय कीं थी। पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन को अपनी नाटो महत्वाकांक्षाओं को छोड़ना होगा और रूस द्वारा दावा किए गए चार क्षेत्रों के सभी क्षेत्रों से अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाना होगा। यूक्रेन ने इसे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि यह आत्मसमर्पण के समान होगा, और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक “विजय योजना” पेश की है जिसमें पश्चिम से अतिरिक्त सैन्य सहायता का अनुरोध शामिल है।

Also Read More –

Related Posts

21-23 अप्रैल तक जर्मनी दौरे पर राजनाथ सिंह, साइबर-AI और ड्रोन सहयोग पर फोकस

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…