अमेरिका चुनाव कब तक आएंगे परिणाम

अमेरिका चुनाव कब तक आएंगे परिणाम

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज़ है। 5 नवंबर से लगभग 244 मिलियन मतदाता (24.4 करोड़) नया राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डालेंगे. इस बार मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच है. कमला हैरिस के साथ उप-राष्ट्रपति के लिए मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ मैदान में हैं. तो डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेडी वेंस वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी के लिए दावा ठोक रहे हैं।

हालांकि, देशभर में इससे पहले ही करोड़ों मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा की इलेक्शन लैब ट्रैकर के मुताबिक, अब तक अमेरिका में 6 करोड़ 80 लाख लोग वोट डाल चुके हैं। अमेरिका में चुनाव के लिए तय तारीख से पहले ही वोटिंग का अधिकार देने वाले इस नियम को अर्ली वोटिंग कहा जाता है। इस नियम के तहत अमेरिका में वोटिंग के लिए वैध नागरिकों को वोटिंग डे से पहले भी मतदान का अधिकार दिया जाता है।

वह रजिस्टर्ड ईमेल, बैलट को पोस्ट कर और मतदान केंद्र पर वोटिंग की तारीख से पहले ही जाकर वोट दे सकते हैं। ओपिनियन पोल में कहा गया है कि यह ऐतिहासिक करीबी मुकाबला है। इसमें इमिग्रेशन एक प्रमुख मुद्दा है। इसे लेकर दोनों भारतवंशियों को लुभाने में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, सात राज्यों में हैरिस और ट्रंप के बीच काफी करीबी मामला है। मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान से पहले दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।5 नवंबर से अमेरिकी मतदाता राष्ट्रपति के लिए अपना वोट डालेंगे. वोटिंग की प्रक्रिया करीब 20 दिन चलेगी। 25 नवंबर को 17 राज्यों के लिए डाक के जरिये मतपत्र स्वीकार करने का आखिरी दिन है। 17 दिसंबर को इलेक्टर्स अपने-अपने राज्यों और वाशिंगटन डी.सी. में मिलेंगे और ताकि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चयन कर सकें।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव यूं तो 5 नंवबर को शुरू हो रहा है और वोटों की गिनती भी उसी दिन शुरू हो जाएगी लेकिन अंतिम नतीजे आने में कई दिन लग सकते हैं. यूएस वोटर्स को फाइनल रिजल्ट तब तक पता नहीं चल पाएगा, जब तक कि उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस या रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अधिकांश राज्यों, खासकर तथाकथित स्विंग स्टेट्स में महत्वपूर्ण जीत हासिल नहीं कर लेते. अगर जीत में कोई बड़ा अंतर नहीं आता है तो पुनर्गणना के साथ विवादित परिणामों को सुलझाने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं.

Also Read –

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…