अमेरिका में चुनावी हलचल है। 5 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनो आमने सामने हैं। करीब 25 करोड़ वोटर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के भाग्य का फैसला करने वाले हैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों ने बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर हमला करते हुए उनकी आर्थिक नीतियों को बेकार करार दिया. साथ ही कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह बिल्कुल नया आर्थिक चमत्कार शुरू करेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप अप्रवासियों के मुद्दे को उठा रहे हैं। वहीं जो बाइडन का कहना है कि ट्रंप समाज को बांटने में लगे हैं। इस चुनाव में अमेरिका की जनता भी बंटी दिख रही है। छह करोड़ से अधिक लोग अर्ली वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल कर अपना वोट डाल चुके हैं। पांच नवंबर को होने वाले मतदान से पहले भारतवंशी प्रत्याशी कमला हैरिस ने कहा है कि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। कमला हैरिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि भले ही ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं, लेकिन अमेरिका उनसे बेहतर प्रशासक का हकदार है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वोटर टर्नआउट और स्विंंग स्टेट्स इस बार फैसला करने वाले हैं. मामूली अंतर से बड़ी उथलपुथल भी देखने को मिल सकती है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के पोल ट्रैकर की मानें तो कमला हैरिस अभी भी ट्रंप पर भारी पड़ती दिख रही हैं. नेशनल एवरेज के हिसाब से देखें तो उन्हें 49% वोट मिलते नजर आ रहे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 48% वोट. हालांकि, ट्रंप तेजी से कमला हैरिस को के नजदीक पहुंचते दिख रहे हैं. 01 अक्तूबर को ट्रंप को 46% वोट मिलते दिख रहे थे, जबकि कमला हैरिस 50% वोटों के साथ काफी आगे थीं. लेकिन एक महीने में खेल बदल गया. अब दोनों के बीच सिर्फ 1% का गैप रह गया है