दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली

दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली

दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के करीब पहुंच गया। 1 नवबंर को सुबह करीब 6 बजे AQI 396 दर्ज किया गया। दीपावली के दिन शाम 5 बजे AQI 186 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 9 यूपी के हैं। संभल में AQI सबसे ज्यादा 388 दर्ज किया गया।

दरअसल पटाखों पर लगे बैन के बावजूद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. लाजपत नगर, कालकाजी, छतरपुर, ईस्ट ऑफ कैलाश, साकेत, रोहिणी, द्वारका, पंजाबी बाग, विकास पुरी, दिलशाद गार्डन, बुराड़ी और पूर्वी एवं पश्चिमी दिल्ली के अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर पटाखे जलते हुए देखे गए. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप द्वारा घंटावार जारी राष्ट्रीय एक्यूआई के मुताबिक रात 9 बजे दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 327 दर्ज किया गया. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों को बैन किया था। पटाखे बनाने, उन्हें स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल पर रोक है। इनकी ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई थी, फिर भी आतिशबाजी हुई। दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक प्रदूषण फैला हुआ है। आतिशबाजी की वजह से इस बार हवा जहरीली हो रही है। हवा अब भी खराब श्रेणी में है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह है। आप सरकार ने पूरे शहर में पानी छिड़काव के विशेष अभियान शुरू किया है।

इसके लिए 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन तैनात की गई हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो गन से छिड़काव होगा। शुक्रवार को अभियान शुरू करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिवाली पर दिल्ली में प्रदूषण कम हुआ है। फिर भी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। प्रदूषण स्तर को गंभीर श्रेणी में जाने से रोकने के लिए पानी के छिड़काव का विशेष अभियान शुरू किया गया है। सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया जाएगा। हॉट स्पॉट इलाकों में इसका अतिरिक्त इंतजाम किया गया है। इनसे 3 शिफ्ट में लगातार छिड़काव होगा। उन्होंने लोगों से अपील कि अगर किसी निर्माण स्थल पर धूल या कहीं धुआं उठ रहा हो तो उसकी तस्वीर ग्रीन दिल्ली ऐप पर अपलोड करें।

Also Read –

Related Posts

IT rule में बदलाव का मसौदा: जवाबदेही बढ़ेगी या डिजिटल आज़ादी पर असर?

नई दिल्लीः-  केंद्र सरकार द्वारा आईटी नियम (IT rule) 2021 में प्रस्तावित बदलावों ने डिजिटल दुनिया में नई बहस को जन्म दे दिया है। यह मुद्दा अब सिर्फ टेक कंपनियों…

अरावली एक समृद्ध विरासत या फिर सियासत, कानून और पर्यावरण के टकराव का केंद्र ?

अरावली पर्वत श्रृंखला भूजल रिचार्ज करने, जंगलों और वन्यजीवों को आश्रय देने और करोड़ों लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती है। उत्तर भारत की यह प्राचीन…