पूर्वी लद्दाख के डेमचोक में भारतीय सेना ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। देपसांग पर भी जल्द ही पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी। 21 अक्टूबर को दोनों देशों की सेनाओं के बीच विवादित पॉइंट्स से पीछे हटने पर सहमति बनी थी। डिएस्केलेशन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को पूरी हो गई थी। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले पॉइंट्स (डेमचोक और डेपसांग) से भारतीय और चीनी सैनिकों के पीछे हटने के कुछ दिनों बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार को डेमचोक में गश्त शुरू की. जल्द ही देपसांग में भी फिर से गश्त शुरू होने की उम्मीद है. इससे पहले सूत्रों ने बुधवार को जानकारी दी थी कि भारत और चीन के सैनिकों ने डेमचोक और देपसांग मैदानों में पीछे हटने का काम पूरा कर लिया है.
भारत और चीन के ग्राउंड कमांडर सहित अन्य सैनिक दिवाली के दिन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करने के लिए मिले। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त और सैनिकों को पीछे हटाने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति को चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध बरकरार था और भारत-चीन संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर हुई मुलाकात में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध वाले शेष स्थानों से सैनिकों की वापसी और गश्त को लेकर भारत-चीन में बनी सहमति का स्वागत किया था। दोनों नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय वार्ता तंत्र को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए थे, जिसे 2020 में हुई सैन्य झड़प के बाद प्रभावित हुए संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
Also Read –