इजरायली सेना की मानें तो फिलीस्तीनी संगठन हमास को एक और बड़ा झटका लगा

इजरायली सेना की मानें तो फिलीस्तीनी संगठन हमास को एक और बड़ा झटका लगा

इजरायली सेना की मानें तो फिलीस्तीनी संगठन हमास को एक और बड़ा झटका लगा है जहां सेना ने उसके हमले में हमास नेता याह्या सिनवार के मारे जाने की संभावना जताई है। इजरायली सेना ने कहा है कि फिलहाल वह इस बारे में पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार इजरायली फोर्स ने तीन आतंकियों को निशाना बनाया था। याह्या सिनवार वही शख्‍स था, जिसके आदेश पर पिछले साल 7 अक्‍तूबर को हमास के लड़ाके इजरायल के अंदर घुस गए थे.

कंसर्ट में मौजूद लड़क‍ियों का रेप क‍िया. मासूम बच्‍चों का मर्डर क‍िया. मह‍िलाओं को घसीटकर उनके साथ बर्बरता की. यहां तक कि बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा. कई लड़क‍ियों गाड़‍ियों में घसीटते हुए अपने साथ ले गए थे. आज वही आतंकी बारूद से छलनी पड़ा मिला. इजरायल की सेना हालांकि, अभी पुष्टि कर रही है, लेकिन सूत्रों का दावा है क‍ि याह्या सिनवार का काम तमाम हो चुका है. अगर याह्या सिनवार के मारे जाने की खबर सही निकलती है तो यह इजरायल के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी। क्योंकि इजरायल याह्या सिनवार को मारने का लक्ष्य बनाकर रखे हुए था। हालांकि कई रिपोर्ट्स कह रही हैं कि मारे गए शख्स का डीएनए याह्या सिनवार से मिलता है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।

Also Read –

Related Posts

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…

नेतन्याहू के बयान पर जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा, बोले- PM इजरायल के सबसे बड़े समर्थक

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने इजरायल को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर…