महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में वोटिंग के तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में जबकि झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। इसके अलावा आयोग ने यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी की खाली लोकसभा सीट वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. म

हाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं. इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है. दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी है. इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हैं. इससे पहले साल 2019 में 103 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी। तब शिवसेना शिदे गुट को 40, शिवसेना उद्धव गुट को 15 , एनसीपी अजित गुट को 43 एनसीपी शरद पवार को 10, कॉग्रेस को 43 और अन्य को 34 सीटें मिली थी।

झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला सुरक्षा कारणों से नक्सल गतिविधियों को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान झारखंड में करीब 2.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वैसे भी झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 तक है। झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने के लिए संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटों पर फोकस करना होगा। संथाल परगना की 18 विधानसभा सीटों में से सिर्फ तीन सीटें अभी भाजपा के पास हैं। पिछले चुनाव में कोल्हान प्रमंडल की 14 विधानसभा सीटों पर तो भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया।

जमशेदपुर पूर्वी से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी हार का सामना करना पड़ा। जनवरी में भ्रष्टाचार के मामले में CM पद से इस्तीफा देकर हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा। हालांकि जमानत मिलने के बाद वे बाहर आए और चंपाई सोरेन से 156 दिन में CM का पद वापस ले लिया। इसके बाद चंपाई भाजपा में शामिल हो गए। झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के साथी रहे चंपाई को कोल्हान टाइगर भी कहा जाता है। झारखंड का कुल 81 सीटों मे बहुमत का आकड़ा 41 है, फिल्हाल जेएमएम के पास 27, कॉग्रेस18 , राजद 1, सीपीआई के पास 1 साट है, वहीं विपक्ष में बीजेपी के पास 24 ,आजसू के पास 3 और एनसीपी के पास एक सीट है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव संपन्न होंगे. 23 नवंबर को नतीजे आ जाएंगे.

Also Read –

Related Posts

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…