हिजबल्लाह चीफ हसन नसल्लाह के मारे जाने के बाद

हिजबल्लाह चीफ हसन नसल्लाह के मारे जाने के बादहिजबल्लाह चीफ हसन नसल्लाह के मारे जाने के बाद

हिजबल्लाह चीफ हसन नसल्लाह के मारे जाने के बाद… मिडिल ईस्ट में बस एक ही सवाल गूंज रहा है…वो ये कि इजराइल के निशाने पर अब कौन… इजराइल ने जिस तरह चुन चुनकर दुश्मनों को टागरेट किया है…उससे तो यही लग रहा है कि इजराइल का इरादा अबकी बार आर पार का है…क्योंकि पहले उसने हमास के नेता इस्माइल हानिया को तेहरान में ठिकाने लगाया… फिर उसने हिजबुल्लाह के सबसे बड़े कमांडर नरल्लाह को सबसे सुरक्षित टनल में मारा…और अब उसने हूती का काम तमाम करने का मिशन शुरु कर दिया है…ऐसे में सवाल है कि क्या इन सबके बाद उसके निशाने पर वो लोग हैं…

जिन्होनें बरसो तक हमास…हिजबल्लाह और हूती को पाला पोसा है…हिजबुल्लाह चीफ नसहल्लाह की मौत के बाद तेहरान तक मातम परसा है… ईरान की जनता सड़कों पर हैं… और इजराइल से बदला लेने की मांग कर रही है…जाहिर है ईरान अब तक जिन खूंखार संगठनों के दम पर इलाके पर अपने दबदबे का दंभ भरता था… उन सारे संगठनों को इजराइल ने घुटनों पर ला दिया है…ईरान में लोगों की नजरें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी पर हैं… ईरान के लोगों को लगता है कि अगर इस वक्त उनकी लीडरशिप ने इजराइल के खिलाफ बड़ा फैसला नहीं लिया तो…तो आने वाले वक्त में ईरान का दबदबा खत्म हो जाएगा…

जिस तरह से इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ को सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली टनल में ढेर किया है…उसके बाद ईरान तक इजराइल का डर गहरे से बैठ गया है…ईरान में हिजबल्लाह, हमास और हूती का खुलकर समर्थन करने वाले इजराइल के सीक्रेट हमले के डर से सहमे सहमे घुम रहा है… ईरान के तमाम बड़े नेताओं को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है… ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी तक को गुप्त जगह पर छिपा दिया हैै…सबको डर है कि हमास हिजबुल्लाह और हूती को निपटाने के बाद कहीं इजराइल…ईरान के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन ना छेड़ दे …

उधर लेबनान की राजधानी के दक्षिणी हिस्से में इजराइल के बम बरस रहे हैं…हिजबुल्लाह के बड़े कमांडर्स को ढेर करने के बाद इजराइल ने हिजबुल्लाह की पॉलिटिकल लीडरशिप को निशाने पर ले लिया है…यहां इजराइल के ड्रोन उन्हें उनके अपार्टमेंट में घुसकर मार रहे हैं….बेरुत में डर का आलम ये है कि लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया है…

जिस इलाके में नसरुल्लाह मारा गया है…वो पूरा इलाका इस वक्त वीरान नजर आ रहा है..हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मारने के बाद…इजराइल ने हिजबुल्लाह के पॉलिटिकल विंग को टारगेट पर ले लिया है…उधर इजराइल ने दो हजार किलोमीटर दूर यमन के उन इलाकों पर भी बम बरसाए हैं…जहां से हूती लड़ाके इजराइल पर हमले कर रहे हैं….जिस तरह से दिन पर दिन मीडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है…उसके बाद इस इलाके में बड़े युद्ध की आशंका ने सर उठा लिया है… ईरान के तेवर से फिलहाल ऐसा नहीं लग रहा कि वो इजराइल से सीधे लड़ने के मूड में है…लेकिन इस वक्त इजराइल जिस तरह अटैकिंग मोड में है…उसके बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है कि इजराइल की एयरफोर्स मौका पड़ने पर ईरान में टारगेटेड हमले भी कर सकती हैै…इजराइल का मिशन साफ है…

वो अब अपने किसी भी दुश्मन को बख्शने के मूड में नहीं है…तो उधर ईरान गम और गुस्से की आग में जल रहा है… कहा तो ये भी जा रहा है कि लेबनान में नसरल्लाह के मारे जाने के बाद…ईरान…ईराक और सीरिया में मौजूद अपने समर्थित संगठनों से इजराइल पर हमले तेज करने को कह सकता है… इजराइल भी जानता है वो भले हिजबल्लाह.. हूती और हमास को तहस नहस कर रहा है…लेकिन इसकी तकलीफ ईरान को रही है…इन सबके बीच पूरी दुनिया इस बात से सहमी है कि कही ये जंग…महायुद्ध में ना बदल जाए…

Also Read –

Related Posts

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…

US Iran ceasefire पर अमेरिका में सियासी मतभेद, ट्रंप के फैसले पर बंटी राय

नई दिल्ली,8 अप्रैल, (Political Insight)- अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के प्रस्तावित युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…