90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के चुनावों के लिए कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। कांग्रेस ने टिकट बंटवारे को लेकर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाया है। इसमें से अधिकतर सीटों पर जातिगत समीकरणों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं.
इसी लिए ये माना जा रहा है कि पार्टी ने अभी सिर्फ 32 सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चली है। क्योंकि हुड्डा खेमे के ज्यादात नेताओं को टिकेट दिया गया है। हालाकि कुमारी सैलजा गुट के चार नेताओं को भी टिकट दिया गया है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का दबदबा देखने को मिला है.वैसे इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी हुड्डा की ही चली थी। तब भी पार्टी ने हुड्डा गुट के नेताओं को ही ज्यादा तरजीह दी थी. सबसे बड़ी बात तो ये है कि हुड्डा समर्थित अधिकतर विधायकों के साथ जितने भी नए चेहरों को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है, वह सभी हुड्डा समर्थक ही हैं.
विनेश फोगाट, धर्मपाल सिंह गोंदर और रामकरण काला को कॉंग्रेस में लाने वाले भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हैं। वैसे उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट बाहर आने से पहले ये चर्चा आम थी कि कांग्रेस दूसरे दलों से आए नेताओं व विधायकों को टिकट शायद ना दे. लेकिन हुड्डा ने गोंदर औऱ काला को टिकट दिलावकर ये स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी नेतृत्व में अभी भी मजबूत पकड़ है. पहली लिस्ट में कांग्रेस ने अपनी ऐसे तीन दागी नेताओं को भी टिकट दिया है जिनके खिलाफ ईडी अभी जांच कर रही है. ये सभी नेता भी हुड्डा गुट के ही माने जाते हैं। पार्टी ने सुरेंद्र पंवार को सोनीपत से मैदान में उतारा है. जो अवैध खनन मामले में जेल में बंद हैं.
उन्हें ईडी ने जुलाई में गिरफ्तार किया था. वहीं, धर्म सिंह छोकर को पार्टी ने समालखा से टिकट दिया है. वो हाउसिंह सोसाइटी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी हैं. पार्टी ने जिस तीसरे दागी नेता को टिकट दिया है उनका नाम राव दान सिंह है. पार्टी ने उन्हें महेंद्रगढ़ से मैदान में उतारा है. उनपर 1392 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. कुमारी शैलजा गुट से पार्टी ने कालका से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ से शैली गुर्जर, अंसध से शमशेर सिंह गोगी और सढ़ोरा से रेणु बाला शामिल हैं.
Also Read –