हरियाणा चुनाव को लकेर गहमा गहमी तेज़

हरियाणा चुनाव को लकेर गहमा गहमी तेज़ हो गई है।

बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में ही जातीय समीकरण का ख्याल रखा गया है जिस हिसाब से लिस्ट जारी की गई है उस हिसाब से सबसे ज्यादा OBC से 15, जाट से 13 उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। SC से 13 उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है। पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारा है।

इसके अलावा पहली लिस्ट मे 8 महिला उम्मीदवार बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी को करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी के सीनियर नेता और राज्य में मंत्री रहे अनिल विज को अंबाला कैंट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी, सुनीता दुग्गल रतिया, भव्या बिश्नोई आदमपुर और तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे. जबकि नूंह और सिरसा के लिए अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है.

हरियाणा के सभी 90 सीटों पर एक ही फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. हरियाणा में पहले चुनाव 1 अक्टूबर को होना था. 4 अक्टूबर को नतीजे आने थे. लेकिन फेस्टिव सीजन के मद्देनजर चुनाव आयोग ने वोटिंग की डेट बदल दी.

Also Read –

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…