क्या हरियाणा में कॉग्रेस और आप एक साथ लड़ेंगे चुनाव ।

क्या हरियाणा में कॉग्रेस और आप एक साथ लड़ेंगे चुनाव ।

हरियाणा में चुनाव की तारीखो का ऐलान होने के बाद से ही राज्या में कॉग्रेस की तैयारी शुरु हो गई. हालाकि अभी तक उम्मीदवारों की सूची भले ही ना आई हो लेकिन ये खबर तो आ ही गई कि हरियाणा में कॉग्रेस और आप मिल कर चुनाव लड़ सकते है। और ये चाहते हैं राहुल गांधी।

खबर आने के तुरंत बाद आप नेता संजय सिंह ने भी इसका स्वागत किया। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनो पार्टिया साथ मैदान में उतरी थी। हालाकि तब कहा ये ही गया थी कि ये गठबंधन केवल लोकसभा के लिए ही है विधानसभा में दोनो अलग अलग चुनाव लड़ेंगे। लेकिन क्या वजह है कि दोनो साथ चुनाव लड़ रहे हैं, इस बारे में अभी तक तो औपचारिकता से कोई ऐलान नहीं किया गया , लेकिन माना ये जा रहा कि कि कॉग्रेस के अंदर की गुटबाज़ी इसकी एक बड़ी वजह हो सकता है। कॉग्रेस के तीन खेमे हुड्डा, सुरजेवाला और कुमारी शैलजा दबे शब्दों में ही सही लेकिन अपनी मुख्यमंत्री की इच्छा जाहिर कर चुके है।

शायद ये ही कारण है कॉग्रेस को ये ऐलान करना पड़ा कि इस बार बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के इस बार मैदान में उतरेगी। हरियाणा में इस बार एंटीइंकम्बैंसी है यानि वहां कि मौजूदा बीजेपी सरकार से जनता नाखुश है, और इसी का फायदी उठा कर कॉग्रेस इस बार चुनावी नैया पार करने की तैयारी में हैं। लेकिन अभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान ना करना , इसी बात का संकेत है कि वो अभी वेट एंड वॉच की स्ट्रैटजी पर चल रही है। हालाकि ये भी फिलहाल तय नही है कि सीट शेयरिग का फॉर्मूला क्या होगा। औपचारिक तौर पर ना तो कॉग्रेस ना ही आफ की तरफ से इस बाबत कोई ऐलान हुआ है।

वैसे एक वक्त था जब राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में वीटो कर दिया करते थे. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सबसे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की बात आई तो वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे. तब काफी हद तक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत आगे बढ़ी लेकिन कांग्रेस सूत्रों की मानें तो जब अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने हरियाणा और पंजाब की सीटों को लेकर बारगेनिंग शुरु की तो राहुल ने गठबंधन के साफ इंकार कर दिया औऱ गठबंधन यहीं टूट गया। अब हरिसाणा चुनाव में क्या दोनो साथ आते हैं या नही ये देखने वाली बत होगी।

Also Read –

Related Posts

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…