लाल किले में सुरक्षा चूक: मॉक ड्रिल में नकली बम न पकड़ने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

लाल किले में सुरक्षा चूक: मॉक ड्रिल में नकली बम न पकड़ने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली के लाल किले में सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल 15 अगस्त को लेकर चल रही मॉक ड्रिल के दौरान के नकली बम का पता नहीं चलने के बाद दिल्ली पुलिस के सात जवानों को सस्पेंड कर दिया है, इनमें हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी शामिल हैं. दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ की एक टीम सिविल ड्रेस में डमी बम के साथ लाल किला परिसर में दाखिल हुई।

लेकिन लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम का पता नहीं लगा सके जिसके बाद सुरक्षा में तैनात सभी 7 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं लाल किले की सुरक्षा से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने के आरोप में 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी उम्र करीब 20-25 साल बताई जा रही है। ये सभी अवैध बांग्लादेशी हैं जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मजदूरी करते हैं। पुलिस को इनके पास से बांग्लादेशी दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इनका लाल किले में घुसने का मकसद क्या था।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…