डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन DC कैपिटल में हुआ. यहां से उन्होंने देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज अमेरिका का आजादी दिवस है. इसके साथ ही उन्होंने चीन को खुली चुनौती भी दी है. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से दुनिया में क्या बदलाव आएगा इस पर सबकी नज़रें हैं। लेकिन राष्ट्रपति बनते ही उन्होंने कुछ बड़े ऐलान कर दिए है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है. इस दिन से हमारा देश फलेगा-फूलेगा और पूरी दुनिया में फिर से सम्मानित होगा.

अपने पहले ही भाषण में ट्रंप मे कुछ बड़ी बाते कही।
  • – डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका में ड्रग्स तस्कर आतंकी घोषित होंगे.
  • – अवैध अप्रवासियों को बाहर किया जाएगा.
  • – मेक्सिको बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की.
  • – अमेरिका फर्स्ट नीति पर काम करेंगे.
  • – अमेरिका में अब सबको बोलने की आजादी होगी.
  • – अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर मेल और फीमेल होंगे.
  • – गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम गल्फ ऑफ अमेरिका करेंगे.
  • – अमेरिका फिर से मैन्यूफ्रेक्चरिंग का हब बनेगा.
  • – पनामा नहर पर नियंत्रण वापस लेंगे.
  • – अंतरिक्ष में अमेरिका का परचम लहराएंगे.
  • – अमेरिका के दुश्मनों को हराकर रहेंगे.
Also Read –

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…