अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव में केवल दो द‍िन शेष

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव में केवल दो द‍िन शेष

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव में केवल दो द‍िन शेष रह गए हैं. करीब 25 करोड़ वोटर कमला हैर‍िस और डोनाल्‍ड ट्रंप के भाग्‍य का फैसला करने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर हमला करते हुए उनकी आर्थिक नीतियों को बेकार करार दिया. साथ ही कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह बिल्कुल नया आर्थिक चमत्कार शुरू करेंगे.

डेट्रॉइट, मिशिगन की चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों के द्वारा निर्माण करने, अमेरिकियों के सामान खरीदने और अमेरिकियों को काम पर रखे जाने का वादा किया. कहा कि हैरिस के असफल आर्थिक एजेंडे ने हाल ही में निजी क्षेत्र की लगभग 30,000 नौकरियों को खत्म कर दिया. पिछले कुछ समय में लगभग 50,000 मैन्युफैक्चरिंग जॉब को खत्म कर दिया गया.

डॉनल्ड ट्रंप ने लोगों से वायदा करते हुए कहा कि हम आपके करों में कटौती करेंगे, मुद्रास्फीति को समाप्त करेंगे, सामानों की कीमतें घटाएंगे, आपके वेतन बढ़ाएंगे और हजारों-हजारों कारखानों को वापस अमेरिका और डेट्रॉयट, मिशिगन में लाएंगे.

उन्होंने वादा किया कि वो यूक्रेन में युद्ध समाप्त करवा देंगे. साथ ही ट्रंप ने कहा कि यदि वो राष्ट्रपति होते तो यह कभी शुरू ही नहीं होता. मध्य पूर्व में अराजकता को रोकने का काम करेंगे. उन्होंने कहां यदि मैं होता तो 7 अक्टूबर जैसी स्थिति कभी नहीं होती और मैं तृतीय विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनका प्रशासन हिंसक अपराध को कुचल देगा तथा पुलिस को वह समर्थन, संरक्षण, संसाधन और सम्मान देगा जिसके वे हकदार हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम अपनी सेना को मजबूत और आधुनिक बनाएंगे. हम अपने देश भर में दुनिया का सबसे बड़ा मिसाइल रक्षा कवच बनाएंगे जो अमेरिका में बनेगा. हम अपने शहरों का पुनर्निर्माण करेंगे, जिसमें वाशिंगटन, डी.सी. में हमारी राजधानी भी शामिल है, ताकि उन्हें फिर से सुरक्षित, स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके.

उन्होंने कहा, ‘हम अपने बच्चों को अपने देश से प्यार करना, अपने इतिहास का सम्मान करना और हमेशा अपने महान अमेरिकी ध्वज का सम्मान करना सिखाएंगे..
उन्होंने कहा, ‘और मैं हथियार रखने और धारण करने के अधिकार की रक्षा करूंगा. हम अपनी सीमाओं की रक्षा करेंगे और अपने नागरिकों और अपनी भूमि की रक्षा करेंगे.’ ट्रंप ने कहा, ‘हम अवैध आव्रजन को हमेशा के लिए रोक देंगे.

Also Read –

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…