महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा? मंगलवार को इसकी तस्वीर मोटे तौर पर साफ हो गई। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल पहले ही 288 सीटों का बंटवारा कर चुके हैं। बीजेपी के 151, शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के 84 और अजित पवार की एनसीपी के 53 सीटों पर लड़ने की उम्मीद है। तो वहीं दूसरी महाविकास आघाडी (MVA) में शुरुआती गतिरोध के बाद सीट शेयरिंग पर मोटी सहमति बन गई है। इसके अनुसार कांग्रेस राज्य की 105 से 110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उद्धव बालासाहेब ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी को 90 से 95 सीटें मिलने की उम्मीद है।

शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 75 से 80 सीटों पर लड़ने के संकेत मिले हैं। खबर है कि MVA में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को आधार बनाकर विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग तय की गई है. महाविकास अघाड़ी में सीटों को लेकर खींचतान अब बंद हो सकती है. आज महाविकास अघाड़ी की प्रेस कांफ्रेंस संभावित है जिसमें सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा. इस चुनाव में कांग्रेस अब बड़ा भाई की भूमिका में होगी, उसी के पास सबसे अधिक सीटें होगी. कांग्रेस की तरफ से 23 अक्तूबर को कुछ कैंडिडेट के नामों का ऐलान किए जाने की उम्मीद है। दिल्ली में केंद्रीय आलाकामन से चर्चा के बाद मुंबई पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इसके संकेत दिए हैं।

उधर बीजेपी ने राज्य में सबसे आगे निकलते हुए 99 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान भी कर दिया है। वहीं एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना शिंदे ने देर रात 45 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अपनी इस लिस्ट में खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे पहली सूची में उन सभी विधायकों ने नाम भी शामिल हैं, जो बगावत के समय शिंदे के साथ उद्धव ठाकरे गुट को छोड़कर आए थे। साथ ही सरकार में शिंदे गुट के मंत्रियों के नाम भी इस लिस्ट में हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में 20 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

Also Read –

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…