प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कजान हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कजान हुए रवाना

रूस की अध्यक्षता में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजान के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर हैं। वे रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेने के लिए रूस जा रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कजान में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

रूस के कजान शहर पहुंचने के दो घंटे बाद ही उनकी पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह पांच महीनों के भीतर दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी। जुलाई, 2024 में पीएम मोदी रूस की आधिकारिक यात्रा पर थे जहां उन्होंने पुतिन के साथ मिल कर भारत-रूस सालाना बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही यूक्रेन व दूसरे वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बात हुई थी। तब मोदी ने पुतिन से कहा था कि, युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।

मोदी ने पुतिन से रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान में अपनी तरफ से व्यक्तिगत कोशिश करने का भी आश्वासन दिया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक PM मोदी बुधवार को BRICS की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। यह दो सेशन में होगी। सबसे पहले सुबह क्लोज प्लेनरी यानी बंद कमरे में बातचीत होगी। इसके बाद शाम को ओपन प्लेनरी होगी। इस दौरान PM मोदी कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले वहां हो रही सजावट और तैयारियों की वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल कजान समेत पूरे शहर को इस ग्‍लोबल समिट के लिए खास तौर पर सजाया गया है।यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी के समर्थन में पोस्‍टर और तस्‍वीरें लगवाई हैं। रूस की अपनी पिछली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। उन्हें मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से भी सम्मानित किया गया था।

Also Read –

Related Posts

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…

मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी ने…