उमर अब्दुल्लाह आज लेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ

उमर अब्दुल्लाह आज लेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ

जम्मू व कश्मीर में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-NC गंठबंधन की जीत हुई है. विधायकों ने उमर अब्दुल्लाह को अपना नेता चुन लिया है. ऐसे में आज उमर अब्दुल्लाह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11:30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से उमर अब्दुल्ला राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू व कश्मीर के पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. बुधवार को डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के घटकों को निमंत्रण भेजे गए हैं। उमर को बीते वीरवार को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल का नेता चुना गया था, जिससे मुख्यमंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए मंच तैयार हो गया। उनका पहला कार्यकाल 2009 से 2014 तक था जब जम्मू-कश्मीर एक पूर्ण राज्य था तब भी नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार थी। हाल ही में हुए चुनावों में 90 सीटों में से नेकां ने 42 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं। दोनों चुनाव पूर्व सहयोगी दलों के पास 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत है।

Also Read – 

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…