हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार

हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार

लगातार तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मंगलवार को आए चुनाव के नतीजों के आधार पर बीजेपी ने एक बार फिर बढ़ट बनाते हुए बहुनत के आकड़े को आसानी से पार कर लिया। 90 विधानसभा वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है जिसे बीजेपी ने आसानी से पार कर लिया. 90 सीटों वाले हरियाणा में मतदान 5 अक्टूबर को एक ही चरण में पूरा हुआ था, जिसमें अनुमानित 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ता पक्ष पर काबिज़ बीजेपी और विपक्षी कॉंग्रेस के बीच था। तमाम अनुमानों को धता बताते हुए , बीजेपी ने एंटी इंकम्बैसी फैक्टर को फेल करते हुए जीत का परचम लहराया। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासि कर ली है और कॉग्रेस को कड़ा झटका दिया। हरियाणा में जीत के दावे करने वाली कॉग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भले ही पिछले चुनाव के मुकाबले कॉग्रेस फायदे में रही हो लेकिन सत्ता पर काबिज़ होने का सपना साकार नही कर पाई। वहीं इनैलो को दो और इंडिपेंडेंट को तीन सीटे मिली है।

वहीं, 90 सीटों वाले ही जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में मतदान की प्रक्रिया हुई थी। यहां कुल 63.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इनमें पहले चरण में 61.38, दूसरे चरण में 57.31 और 1 अक्टूबर को हुए तीसरे चरण में वोटिंग पर्सेंट 69.69 प्रतिशत रहा था। वर्ष 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र की 90 सीटों में से पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान हुआ।

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की बड़ी बढ़त साफ दिख रही है. तय हो चुका है कि कांग्रेस और एनसी का गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ इस केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है. राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटें जीतना जरूरी है और गठबंधन 48 सीटों पर विजय के करीब है. बीजेपी 29 सीटें जीतने जा रही है. जम्मू कश्मीर में 10 साल के अंतराल के बाद चुनाव हुए हैं. इस चुनाव में कुल 63.45 फीसदी वोटिंग हुई है. इस चुनाव में बीजेपी और एनसी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हुआ है. चुनाव में पिछली बार राज्य में सत्ता में रही पीडीपी भी थी, जो इस बार सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई है. अवामी इत्तेहाद पार्टी सहित कई छोटे दल और निर्दलीय भी इस बार चुनाव मैदान में थे. यह प्रत्याशी 9 सीटें जीतने जा रहे हैं. एग्जिट पोल के अनुमानों में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई थी. हालांकि नतीजे आने के बाद ऐसी स्थिति बनती नहीं दिख रही. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गए हैं.

Also Read –

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…