ममता ने मानी हड़ताली डॉक्टरों की सारी बाते….

ममता ने मानी हड़ताली डॉक्टरों की सारी बाते….

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक सोमवार शाम के वक्त हुई , काफी मान मन्नोव्वल के बाद आखिरकार डॉक्टर ममता से मिलने को तैयार हुए। ममता ने भी डॉक्टरों को कल तक का अल्टीमेटम दिया था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाने का एलान किया। जूनियर डॉक्टरों से बातचीत के बाद ममता बनर्जी ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक और स्वास्थ्य सेवा निदेशक को भी हटा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक ‘सकारात रही और सरकार ने डॉक्टरों द्वारा रखी गई 5 में से 3 मांगो को मान लिया है। ममता ने डॉक्टरों को भरोसा देते हुए कहा कि सीपी को मंगलवार शाम चार बजे तक हटा दिया जाएगा और विनीत गोयल की जगह नए सीपी अपना कार्यभार संभाल लेंगे. साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की।

वहीं, आंदोलनरत डॉक्टरों ने वापस काम पर लौटने से इनकार कर दिया। उन्होंने विनीत गोयल को पद से हटाने के सीएम के फैसले को अपनी नीतिगत जीत बताया।

सरकार के फैसले के बाद डॉक्टरों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान कर दिया है कि वह हड़ताल जारी रखेंगे, क्योंकि अभी उनकी पूरी मांगें नहीं मानी गईं हैं. आंदोलनकारी डॉक्टरों ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी मांगों को लेकर उनसे किए गए सभी वादे पूरे नहीं करती हैं, तब तक वे अपना ‘काम बंद’ और प्रदर्शन जारी रखेंगे। बता दें कि मंगलवार को इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई है , सो डॉक्टर उसी का इंतज़ार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद वे एक बैठक करेंगे और अपने ‘काम बंद’ और प्रदर्शन पर फैसला लेंगे। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आंदोलनरत 42 डॉक्टरों और मुख्य सचिव मनोज पंत ने बैठक के मिनट्स पर हस्ताक्षर किए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने आंदोलनकारी डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने का आग्रह किया है। आंदोलन कर रहे डॉक्टरों की पांच में से

Also Read –

Related Posts

ममता बनर्जी के समर्थन में केजरीवाल, कहा – लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। केजरीवाल ने…

PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…