हरियाणा में आप का स्वागत नहीं

हरियाणा में आप का स्वागत नहीं

हरियाणा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी और कॉग्रेस की बात नहीं बन पाई। राहुल गांधी की इच्छा के मुताबिक कॉग्रेस और आप मे गठबंधन को लेकर लंबा मंथन चला लेकिन जिस तरह से आज आप ने अपनी 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उससे ये संकेत हैं कि वो सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बात ना बनने का कारण सीट शेयरिग का फॉर्मूला पर बात ना बनना बताया जा रहा है।

असल में हरियाणा में भले ही मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कॉग्रेस के बीच हो , लेकिन वहा क्षेत्रीय दल भी उतने ही हावी है। इसके अलावा कई वोट कटवा पार्टियां भी हैं जैसे बीएसपी, चंद्रशेखर की पार्टी , जेजेपी जो वोट काटने का काम कर सकती हैं। ये ही एक कारण था कि आप से गठबंधन कर कम से कम एक पार्टी को तो अपने पाले में किया जाए। उधर कॉग्रेस इस बार पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में है ,

एंटीइंकंबैसी और किसान पहलवान नाराज़गी के चलते कॉग्रेस को ये ही लग रही है कि वो अकेले दम पर चुनाव जीत सकती है। लेकिन उस वोट कटवा से तो कम से कम बचना ही होगा। ये ही कारण है कि बीजेपी से इतर कॉग्रेस ने अपनी पहली सूची में सबसे भरोसेमंद और निर्विरोध उम्मीदवारों को मैदान में उतारा , लेकिन इसमे भी अभी पूरी लिस्ट का इंतज़ार करना होगा। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के 20 सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित किए हैं।

इनमें 11 सीटें ऐसी है। जहां पर कांग्रेस पहले से कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी है। इनमें काफी सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस को 2019 में जीत मिली थी। ऐसे में कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा भी मान रहे हैं। . हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आज जारी सूची के उम्मीदवारों को बहुत बधाई. हम जल्द ही अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी करेंगे.

Also Read –

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

21-23 अप्रैल तक जर्मनी दौरे पर राजनाथ सिंह, साइबर-AI और ड्रोन सहयोग पर फोकस

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक…