विनेश पर टिप्पणी को लेकर बृजभूषण को बीजेपी की हिदायत

विनेश पर टिप्पणी को लेकर बृजभूषण को बीजेपी की हिदायत

हरियाणा में सियासी दंगल चरम पर है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को लेकर लगातार वार पलटवार हो रहे हैं। तो वहीं बृजभूषण शरण सिंह उन पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने जुलाना सीट से विनेश फोगट को प्रत्याशी बनाया है। बृजभूषण ने विनेश फोगाट के खिलाफ हरियाणा में आकर प्रचार करने का ऐलान किया था।

बजंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह उन पर लगातार टिप्पणी कर रहे है। असल में बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों के आंदोलन को कांग्रेस का आंदोलन बताया था। लेकिन अब उनकी इन टिप्पणियों को लेकर बीजेपी आलाकमान अब सख्त हो गई है।

आलाकमान ने उन्हें पहलवानों के खिलाफ किसी भी करह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। ऐसे में बीजेपी नहीं चाहती कि बृजभूषण सिंह का कोई भी बयान उन पर उल्टा पड़ जाए। इसलिए ऐसी कोई भी बात नहीं कही जाए जिससे उनका वोट बैंक प्रभावित हो।

Also Read –

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…