Congress नेता सोनिया गांधी को गुरुग्राम के अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुग्राम के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, May 13, (Political Insight) : Congress की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें कुछ मेडिकल जांचों और एक मामूली सर्जिकल प्रक्रिया के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी जांच चल रही है।

वहीं, इस साल जनवरी के बाद यह तीसरी बार है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मार्च में उन्हें तेज बुखार की शिकायत के बाद श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके शरीर में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी गई थीं। एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

इसके अलावा, इससे पहले भी सोनिया गांधी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जानकारी के अनुसार, उन्हें लंबे समय से खांसी की समस्या है और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण वह समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराती रहती हैं।

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, तीन दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली, May 17, (Political Insights) : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस…

भ्रामक विज्ञापनों पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, दो कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, May 16, (Political Insight) : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर…