विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं: प्रधानमंत्री मोदी

विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अंतिम मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किये जाने पर राष्ट्र की पीड़ा व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पोस्ट में कहा; “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं।

आज की घटना बहुत दुखदायी है। काश मैं शब्दों में उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। इसके साथ-साथ, मैं जानता हूं कि आपमें लचीलापन कूट-कूट कर भरा है। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है।

आप और मजबूत होकर वापसी करोगी! हम सब तुम्हारे साथ हैं।

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…