तमिलनाडु में TVK की सरकार का रास्ता साफ, वाम दलों ने दिया बिना शर्त समर्थन

तमिलनाडु में TVK की सरकार का रास्ता साफ, वाम दलों ने दिया बिना शर्त समर्थन

तमिलनाडु, 8 मई, (Political Insight) : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) सरकार बनाने की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, TVK को सीपीआई और सीपीआई(एम) जैसे वामपंथी दलों ने बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। इस समर्थन के बाद राज्य में नए राजनीतिक समीकरण तेजी से बनते दिखाई दे रहे हैं।

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद सबसे ज्यादा सीटें प्राप्त करने के बावजूद भी विजय की पार्टी को बहुमत के लिए संघर्ष करना पड़ा। वहीं शुक्रवार शाम को वामपंथी दल सीपीआई और सीपीआई(एम) ने TVK को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया। दोनों दलों के पास विधानसभा में 2-2 सीटें हैं। जानकारी के अनुसार,  यह निर्णय दोनों पार्टियों की आंतरिक बैठकों के बाद लिया गया।

इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि अगले चरण में 2 सीटों वाली पार्टी VCK भी TVK को समर्थन देने की घोषणा कर सकती है। TVK पहले ही 108 सीटें जीत चुकी है और उसे कांग्रेस के 5 विधायकों का भी समर्थन मिल चुका है। इस तरह गठबंधन की स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

सीपीआई(एम) और सीपीआई ने राज्यपाल को पत्र भेजकर TVK को बिना शर्त समर्थन देने की जानकारी दी है। दोनों वाम दलों ने अलग-अलग पत्रों में अपने समर्थन की पुष्टि की है। सीपीआई के पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उनका समर्थन “बिना किसी शर्त” के है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति तेजी से स्पष्ट होती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

PM मोदी के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठे सवाल

नई दिल्ली, 11 मई (Political Insight): PM नरेंद्र मोदी के हैदराबाद के परेड ग्राउंड में दिए गए ईंधन बचत, विदेश यात्राओं से परहेज, वर्क फ्रॉम होम और सोने की खरीदारी…

नितेश राणे के बयान पर सियासी बवाल, AIMIM को बताया ‘आतंकी संगठन’

महाराष्ट्र, 11 मई (Political Insight): महाराष्ट्र की राजनीति में मंत्री नितेश राणे के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राणे ने AIMIM और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…