पश्चिम बंगाल, May 4, (Political Insight): पश्चिम बंगाल चुनाव में भवानीपुर सीट चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्वाचन क्षेत्र है। बारह राउंड की मतगणना के बाद आए रुझानों के अनुसार, ममता बनर्जी 46,726 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुभेंदु अधिकारी 5349 वोटों से लगातार पीछे चल रहे हैं।
भवानीपुर विधानसभा को ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा ने इस सीट से उनके खिलाफ सुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा था। सुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वे 87,736 वोटों के साथ टीएमसी के पवित्रा कर से आगे चल रहे हैं।
बारह राउंड की मतगणना के बाद भवानीपुर में भाजपा का चुनावी समीकरण कमजोर पड़ता नजर आ रहा है, जबकि ममता बनर्जी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
हालांकि, राज्य स्तर पर तस्वीर अलग दिख रही है। तृणमूल कांग्रेस रुझानों में 88 सीटों के साथ भाजपा से पीछे चल रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 199 सीटों पर बढ़त के साथ पहले स्थान पर है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी रुझानों में 199 सीटों पर बढ़त के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, अन्य दलों में एजेयूपी 2 सीटों, सीपीआई(एम) 1 सीट और एआईएसएफ 2 सीटों पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस एक सीट से आगे चल रही है।