पुडुचेरी में एनडीए की मजबूत बढ़त, बीजेपी गठबंधन सत्ता के करीब

पुडुचेरी में एनडीए की मजबूत बढ़त, बीजेपी गठबंधन सत्ता के करीब

पुडुचेरी , May 4, (Political Insight): केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 17 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं, जबकि बाकी सीटों पर मतगणना जारी है।

ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटों पर सफलता मिली है। वहीं, कांग्रेस और डीएमके को 1-1 सीट मिली है। रुझानों में एनडीए गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन की बढ़त का अनुमान जताया गया था, जिसमें उसे 16 से 18 सीटें मिलने की संभावना बताई गई थी।

मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की थट्टाचावडी से जीत

मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने थट्टाचावडी विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की है। एआईएनआरसी उम्मीदवार रंगास्वामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट प्राप्त हुए। इस तरह उन्होंने 4,441 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

भाजपा के ए. नमस्यिवयम की मन्नादिपेट में जीत

भाजपा प्रत्याशी और पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्यिवयम ने मन्नादिपेट सीट से जीत दर्ज की। उन्हें 15,918 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 10,818 वोट प्राप्त हुए।

वहीं, ओउपलम विधानसभा सीट से एआईएडीएमके के उम्मीदवार एक. अनबलगन ने जीत हासिल की, उन्हें 9,099 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एस. शिवा को 8,073 वोट प्राप्त हुए।

वोटों की गिनती जारी है और अंतिम परिणाम आने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…