तमिलनाडु में विजय की रफ्तार जारी, क्या टीवीके बदलेगी चुनावी समीकरण?

तमिलनाडु में विजय की रफ्तार जारी, क्या टीवीके बदलेगी चुनावी समीकरण?

तमिलनाडु , May 4, (Political Inisight): तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) ने पहली ही चुनावी परीक्षा में चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है और रुझानों में सबसे आगे चल रही है।

तमिलनाडु के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी और असम में मतगणना जारी है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तमिलनाडु की हो रही है। यहां त्रिकोणीय मुकाबले में टीवीके ने शुरुआती बढ़त बनाकर पारंपरिक राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है।

रुझानों के मुताबिक, टीवीके लगभग 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के नेतृत्व वाला गठबंधन 54 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) गठबंधन 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि टीवीके पहली बार चुनावी मैदान में उतरी है और सीधे सत्ता की दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रही है। चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल में भी विजय की पार्टी को बढ़त मिलने के संकेत दिए गए थे, जो अब मतगणना के रुझानों में सच साबित होते नजर आ रहे हैं।

अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है, जहां अब तक मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही होता रहा है। टीवीके का उभार राज्य की पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है। इससे यह मुकाबला दो पार्टियों के बीच न होकर अब त्रिकोणीय हो गया है। फिलहाल अभी मतगणना जारी है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

भवानीपुर में ममता बनर्जी की बढ़त बरकरार, सुभेंदु अधिकारी पीछे

पश्चिम बंगाल, May 4, (Political Insight): पश्चिम बंगाल चुनाव में भवानीपुर सीट चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्वाचन क्षेत्र है। बारह राउंड…

पुडुचेरी में एनडीए की मजबूत बढ़त, बीजेपी गठबंधन सत्ता के करीब

पुडुचेरी , May 4, (Political Insight): केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक…