पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही अधिकारियों के तबादलों की भी घोषणा

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही अधिकारियों के तबादलों की भी घोषणा

पश्चिम बंगालः- निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। आयोग ने बताया कि चुनाव तैयारियों और प्रशासनिक निष्पक्षता की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

आयोग के निर्देश के अनुसार, नंदिनी चक्रवर्ती के स्थान पर दुष्यंत नरियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं संघमित्रा घोष को पश्चिम बंगाल सरकार के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि आयोग के सभी निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित अनुपालन रिपोर्ट आज दोपहर 3 बजे तक आयोग को भेजी जाए।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक चुनाव से जुड़े किसी भी पद या जिम्मेदारी पर तैनात नहीं किया जाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक ढांचे में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। आयोग लगातार राज्य के प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहा है, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या पक्षपात की संभावना न रहे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग प्रशासनिक मशीनरी को तटस्थ बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…

मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी ने…