असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग आज गुवाहाटी पहुंचेगा

असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग आज गुवाहाटी पहुंचेगा

नई दिल्ली/गुवाहाटीः- निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में असम में इस वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा शुरू होने जा रही है। आपको बता दे कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आयोग का प्रतिनिधिमंडल आज गुवाहाटी पहुंचेगा।

इस दौरे में निर्वाचन आयुक्त S.S संधू और विवेक जोशी भी शामिल होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस दौरे के दौरान आयोग राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, जिला निर्वाचन अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठकें करेगा।

सूत्रों के अनुसार, इस समीक्षा बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों की पहचान, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की उपलब्धता तथा मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा आयोग का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुझाव और चिंताओं को सुना जा सके।

निर्वाचन आयोग के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। आयोग की ओर से यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा कि दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों सहित राज्य के हर मतदाता को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का अवसर मिले।

माना जा रहा है कि दौरे के समापन पर आयोग चुनाव तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर सकता है और राज्य प्रशासन को समयबद्ध कार्ययोजना पर अमल करने को भी कह सकता है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…