पीएम मोदी ने गिर सोमनाथ में ‘शौर्य यात्रा’ में हिस्सा लिया

पीएम मोदी ने गिर सोमनाथ में 'शौर्य यात्रा' में हिस्सा लिया

गिर सोमनाथ(गुजरात):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित प्रतीकात्मक ‘शौर्य यात्रा’ में भाग लिया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। पीएम ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, जहां साहस, बलिदान और आस्था के प्रतीक इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर रोड शो के दौरान शिवभक्तों का जोश और उल्लास आनंददायक था। नारीशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने वातावरण को गरिमामयी बना दिया। भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान के प्रति उनका समर्पण अभिभूत करने वाला है।”

मंदिर के द्वार पर पहुंचते ही 10,000 महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य से पीएम का स्वागत किया। पूजा के बाद उन्होंने कलाकारों से संवाद किया और एक्स पर पोस्ट किया, “पावन सोमनाथ धाम में दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिला। यह अनुभव मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। भगवान सोमनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।”

इसके बाद सद्भावना मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार का वातावरण अद्भुत है। एक ओर देवों के देव महादेव, दूसरी ओर समुद्र की लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की गूंज, आस्था का प्रवाह और भक्तों की उपस्थिति इसे दिव्य बना रही है।”

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…