PM मोदी ने बॉन्डी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

PM मोदी ने बॉन्डी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

ऑस्ट्रेलिया/सिडनीः- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर आज हुए भयावह आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह कायरतापूर्ण हमला यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन उत्सव मना रहे निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर किया गया।

इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने भारत के लोगों की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।”

भारत के अटल रुख को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाता है और आतंकवाद के सभी रूपों व अभिव्यक्तियों के खिलाफ वैश्विक संघर्ष का पूर्ण समर्थन करता है।

एक्स पर एक पोस्ट में PM मोदी ने लिखा:

“ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए भयावह आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का उत्सव मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया। भारत के लोगों की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।”

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत की संवेदना पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बांग्लादेश में होंगे भारत के उच्चायुक्त

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है…