श्रीलंका में चक्रवात दित्‍वा से भीषण तबाही, भारत ने ‘ऑपरेशन सागरबंधु’ के तहत भेजी राहत सामग्री

श्रीलंका में चक्रवात दित्‍वा से भीषण तबाही, भारत ने ‘ऑपरेशन सागरबंधु’ के तहत भेजी राहत सामग्री

श्रीलंका में चक्रवात दित्‍वा से भीषण तबाही हुई है। इस बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सागरबंधु’ के अंतर्गत श्रीलंका को इस त्रासदी से उबरने के लिए सहायता सामग्री भेजी है। चक्रवात दित्‍वा से द्वीप में बाढ़ और भूस्‍खलन की कई घटनाएं दर्ज की गईं।

अधिकारियों के अनुसार इससे 390 लोगों के मारे जाने और तीन सौ 52 लोागों के लापता होने की खबर है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। भारत के एसी 130 जे विमान के जरिए लगभग 10 टन चिकित्‍सा सहायता भेजी गई है। इसमें भीष्‍म मॉड्यूलर ट्रॉमा क्‍यूब और वायु सेना का चिकित्‍सा दल शामिल है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा हैं कि आईएनएस सुकन्‍या, श्रीलंका के पूर्वी प्रान्‍त में स्थित त्रिकोमाले पहुंचा। इसमें 12 टन आवश्‍यक सामग्री भेजी गई।

आपको बताते चले कि यह सभी राहत सामग्री PM मोदी के राष्ट्रपति दिसानायके से फोन पर हुई बातचीत के बाद भेजी जा रही हैं। इससे एक तरफ जहाँ भारत के द्विपक्षीय सम्बंधों को मजबूती मिलेगी नहीं दूसरी तरफ यह भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ भी भावना को भो दर्शाता हैं।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

‘आतंकी’ वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग ने खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, Apr 23, (Political Insight): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने…

पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में चुनावी हिंसा, AJUP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

मुर्शिदाबाद, Apr 23, (Political Insight): पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया के बीच मुर्शिदाबाद जिले के नौडा क्षेत्र में एजेयूपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है।…