प्रधानमंत्री मोदी ने फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी ने फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वे एपिसोड के दौरान ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल‘ पहल पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक साथ आ रहे हैं|

राष्ट्रव्यापी ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 51वां संस्करण पत्रकारों के विशेष अतिथि के रूप में आयोजित किया गया प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि ऐसी कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हैं जो हमारे युवा मित्रों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। कई लोग ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक साथ आ रहे हैं। ये सभी फिटनेस को बढ़ावा देने के तरीके हैं।

रविवार को राष्ट्रव्यापी साइकिलिंग अभियान का 51वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें एथेंस 2004 ओलंपिक रजत पदक विजेता और राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जयपुर में इस आयोजन का नेतृत्व किया।

उन्होने कहा कि,मैंने कभी किसी प्रधानमंत्री को श्री नरेन्द्र मोदी से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण पर स्पष्ट आह्वान करते नहीं देखा”:-कर्नल राज्यवर्धन राठौर अब यह एक साप्ताहिक कार्यक्रम बन गया है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ और ‘मोटापे के खिलाफ लड़ाई’ के दृष्टिकोण को पुष्ट करता है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के मार्गदर्शन में, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई थी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी ने…

TMC का दावा- BJP समर्थकों ने किया हमला, अभिषेक ने की कार्रवाई की मांग

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर कथित हमलों को लेकर पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा…