छपरा-मुजफ्फरपुर रैली में पीएम मोदी का प्रहार: आस्था, विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर

छपरा-मुजफ्फरपुर रैली में पीएम मोदी का प्रहार: आस्था, विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छपरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सारण, सीवान और गोपालगंज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के लोगों को विदेश में घूमने की फुर्सत है, लेकिन 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना, वहां जाने की फुर्सत इनके पास नहीं है. ये लोग आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करते है. आपको मैं गर्व से कह सकता हूं कि छपरा की एक बेटी स्वाति मिश्रा जी के भजन से दुनिया गूंज उठी है. राम आएंगे… “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे” कितने सुंदर बोल है. इस गीत में छपरा की मिट्टी की मिठास और यहां की संस्कृति झलकती है.।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में महागठबंधन, विशेषकर राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार और अपराध का दर्द झेला है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि एक पल को सोचिए, जंगलराज में क्या-क्या होता था। आज के नौजवानों को शायद इसकी जानकारी न हो, लेकिन आप अपने घर जाकर अपने माता-पिता से पूछिए कि कैसा था वह दौर। उन्होंने आगे कहा कि जंगलराज वाले आज फिर आपको भ्रमित कर रहे हैं, लालच दे रहे हैं, लेकिन उनके छलावे में आने की जरूरत नहीं है।

इसके बाद मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये बेटा छठी मैया की जय-जयकार कराने में लगा है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और RJD के लोग छठी मैया का अपमान करने में जुटे हैं. क्या ऐसा अपमान, बिहार की मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं. क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी. मैं जानता हूं कि छठी मैया के इस अपमान को बिहार की जनता नहीं भूलेगी । पीएम मोदी ने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर आता हूं, तो सबसे पहले यहां की मिठास ध्यान खींच लेती है. मुजफ्फरपुर की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली होती है. बिहार की पहचान लीची, मगही पान, मखाना से है. हम महिला सशक्तिकरण के लिए खड़े हैं. हमने घर दिया तो पेपर बहनों के नाम पर दिए. 1 करोड़ 20 लाख बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे गए. इन पैसों से बहनें अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

ममता बनर्जी के समर्थन में केजरीवाल, कहा – लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। केजरीवाल ने…

PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…