पीएम मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, गाजा शांति समझौते पर दी बधाई

पीएम मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, गाजा शांति समझौते पर दी बधाई

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बात करने के लिए सुरक्षा कैबिनेट की मीटिंग रोक दी। वह गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते पर चर्चा कर रहे थे। इजरायली पीएम ने चर्चा रोककर पीएम मोदी से फोन पर बात की। इसके बाद चर्चा आगे बढ़ाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच हुए शांति समझौते पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया और उन्हें बधाई दी।

इस पर इजरायली प्रधानमंत्री ने भी पीएम मोदी का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के प्रति उनके समर्थन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और दोनों ने घनिष्ठ सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। गाजा शांति समझौते का पहला चरण लागू होने पर गुरुवार शाम को मोदी ने नेतन्याहू को फोन किया। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी बंधकों की रिहाई के लिए हुए समझौते पर नेतन्याहू को बधाई दी है। दोनों नेताओं ने निकट सहयोग के साथ काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

7 अक्टूबर, 2023 को इजराइली शहरों पर हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा में युद्ध शुरू कर दिया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे जा चुके हैं। हमास ने 251 लोगों को बंधक भी बनाया और उनमें से 50 से ज़्यादा अभी भी उसकी कैद में हैं। गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक इजरायली सैन्य अभियानों में 66,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा बड़े पैमाने पर मानवीय संकट से जूझ रहा है, जिसका मुख्य कारण भोजन और दवाओं की कमी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने कहा था कि गाजा में कुपोषण की दर “खतरनाक स्तर” पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

‘आप’ पर भड़के राघव चड्ढा, बोले—पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को बनाया जा रहा निशाना

नई दिल्ली, May 5, (Political Insight): राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसे एक ‘जुनूनी और ठुकराए हुए प्रेमी’ की तरह व्यवहार करने…

2500 की नौकरी से विधायक तक का सफर: कलिता माझी ने औसग्राम में रचा इतिहास, दिग्गजों को दी मात

पश्चिम बंगाल, May 5, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की आंधी ने 15 साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बाहर…