जयपुर SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग: 6 मरीजों की मौत, परिजनों में आक्रोश

जयपुर SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग: 6 मरीजों की मौत, परिजनों में आक्रोश

जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल SMS के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से छह मरीजों की मौत हो गई है. SMS थाना पुलिस के जवानों ने भीषण आग के बीच कूदकर कई मरीजों की जान बचाई. यह घटना रविवार आधी रात की है. रिपोर्ट के मुताबिक पांच मरीज झुलस गए हैं. आईसीयू में आग इतनी भीषण की पूरा विभाग राख के मलबे में ढेर हो गया.। हादसे को लेकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों में गहरा आक्रोश है।

परिजनों का कहना है कि प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद यहां व्यवस्थाएं एकदम लचर हैं। परिजनों का कहना है कि ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं. पहला एक ट्रॉमा आईसीयू और दूसरा एक सेमी आईसीयू. वहां कुल 24 मरीज भर्ती थे, जिनमें 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 सेमी आईसीयू में थे. ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे जहरीला धुआं फैल गया.

अधिकांश मरीज गंभीर स्थिति में और कुछ बेहोश थे.। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह के सामने मृतकों के परिजनों ने जमकर नाराजगी जताई। परिजनों का कहना था कि उन्होंने आग लगने की सूचना 20 मिनट पहले ही अस्पताल प्रशासन को दे दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि आग के दौरान कई डॉक्टर मौके से चले गए और मरीजों को बचाने की कोशिश नहीं की गई।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…