लद्दाख की गूंज: संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का अनशन, लेह में हिंसक झड़पें

लद्दाख की गूंज: संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का अनशन, लेह में हिंसक झड़पें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का आज 15वां दिन है। लद्दाख के संवैधानिक अधिकारों को लेकर आंदोलन पिछले कुछ दिनों से काफी तेज हो गया है। आज यानी बुधवार 24 सितंबर को पुलिस और वांगचुक के समर्थकों के बीच झड़प देखने को मिली। इस दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी हुईं। सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. इस बीच प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई. पुलिस पर पथराव किया गया. सीआरपीएफ की गाड़ी भी फूंक दी गई. इस दौरान प्रदर्शनकारी बीजेपी के दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन कर रही है।

वांगुचक की अगुवाई में लद्दाख की एपेक्स बॉडी लद्दाख के लिए राज्य के दर्ज की मांग कर रही है. आज लद्दाख बंद के बीच बड़ी संख्या में लोग लेह में इकट्ठा हुए. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। लेह बौद्ध एसोसिएशन (एलबीए) के अध्यक्ष और लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) के सह-संयोजक चेरिंग डोरजे लाक्रुक ने 22 सितंबर को लेह से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “लोग अब बेचैन हो रहे हैं और हालात हमारे हाथ से बाहर हो सकते हैं। अब तक हमारा अनशन और विरोध शांतिपूर्ण रहा है। पिछली अनुभव से पता चलता है कि अगर हम दबाव नहीं बनाते तो सरकार हमें हल्के में लेने लगती है।”

लद्दाख, जो 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद विधानसभा रहित केंद्र शासित प्रदेश बना, में 2020 से ही लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लेह (बौद्ध बहुल) और कारगिल (मुस्लिम बहुल) के निवासियों ने संवैधानिक सुरक्षा, स्थानीय लोगों के लिए नौकरी आरक्षण और लेह-कारगिल के लिए अलग-अलग संसदीय सीट की मांग की है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…