कोलकाता मेट्रो में नई शुरुआत: पीएम मोदी ने तीन रूटों को दिखाई हरी झंडी

कोलकाता मेट्रो में नई शुरुआत: पीएम मोदी ने तीन रूटों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो की तीन लाइनों का शुभारंभ किया। इन लाइनाें के खुलने का लंबे वक्त से इंतजार था। हावड़ा-सियालदह रेलवे स्टेशनों के बीच का सफर केवल 9 मिनट का रह जाएगा। इस मौके पर पीएम ने कहा, “आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का अवसर मिला है. अभी मैं नोआपाड़ा से बिमान बंदर तक कोलकाता मेट्रो का आनंद लेकर आया हूं. इस दौरान बहुत सारे साथियों से मुझे बातचीत करने का अवसर भी मिला. हर किसी को खुशी है कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाकई अब आधुनिक हो रहा है.”।

पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो में सफर भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान उन्हें काफी लोगों से बातचीत करने का मौका मिला। पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद नहीं रहीं। राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रेल मंत्री की तरफ से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को कोलकाता मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। पीएम मोदी ने इस दौरान जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहला सीधा संपर्क भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि इन मेट्रो परियोजनाओं के लिए मैंने मुफ्त जमीन की व्यवस्था करवाने से लेकर सड़कें बनवाईं, विस्थापित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की और सभी बाधाओं को दूर किया। ममता ने कहा कि रेल मंत्री के रूप में मैंने ही इन मेट्रो परियोजनाओं की योजना बनाई थी और इसे मंजूरी दी थी। ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज मुझे थोड़ी पुरानी यादें ताजा करने की इजाज़त दीजिए।”

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…