NCERT के पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’: अब बच्चे भी जानेंगे भारत की सर्जिकल शक्ति

NCERT के पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’: अब बच्चे भी जानेंगे भारत की सर्जिकल शक्ति

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने बड़ा कदम उठाया है। NCERT ने कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12 तक के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर दो विशेष पाठ को पेश किया है। इनमें ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया गया है. कहा गया है कि यह ऑपरेशन सिर्फ एक सैन्य जवाब नहीं था, बल्कि यह भारत की तकनीकी ताकत और राजनीतिक संकल्प का भी प्रतीक है. इस मॉड्यूल को क्लास 3 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के सप्लीमेंट्री मैटेरियल के तौर पर शामिल किया जाएगा.।

एनसीईआरटी की ओर से कक्षा 3 से 8 तक के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर दो विशेष पाठ में बताया गया है कि ये ऑपरेशन न केवल एक सैन्य अभियान था, बल्कि यह शांति की रक्षा करने और पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान का वादा भी है। आपको बता दें कि एनसीईआरटी ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के करीब तीन महीने बाद ये कदम उठाया है।

7 मई 2025 को पाकिस्तान और PoJK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइलों और हवाई हमलों से निशाना बनाया। 7 आतंकी ठिकानों को थल सेना और मुरीदके और बहावलपुर में 2 आतंकी ठिकानों को जो कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के केंद्र थे उन्हें वायुसेना ने तबाह कर दिया। एनसीईआरटी ने अपने पाठ में बताया है कि हर लक्ष्य की दोबारा जांच की गई और सिर्फ आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया गया।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…

मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी ने…