दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, तीन दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली, May 17, (Political Insights) : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस कंपनियों ने इस बार सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है। इससे पहले हाल ही में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पिछले तीन दिनों में सीएनजी कुल 3 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 80.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं गाजियाबाद में अब एक किलो सीएनजी के लिए 88.70 रुपये चुकाने होंगे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी की कीमत 84 रुपये प्रति किलो हो गई है।

दरअसल, भारत अपनी जरूरत का 50 फीसदी से अधिक प्राकृतिक गैस आयात करता है। होर्मुज संकट के बाद गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि मांग लगातार बढ़ रही है। इसके चलते गैस कंपनियों के लिए प्राकृतिक गैस खरीदना महंगा पड़ रहा है।

कंपनियों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था। उनका दावा है कि अगर दाम नहीं बढ़ाए जाते तो भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल, जबकि महाराष्ट्र में एमजीएल सीएनजी और पीएनजी गैस की सप्लाई करती हैं।

Related Posts

टैगोर-नेताजी की धरती पर बुलडोजर राज नहीं स्वीकार : TMC प्रमुख

कोलकत्ता, May 18, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से राज्य में कई हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं और तनाव लगातार बढ़ता जा…

केरल में UDF सरकार का गठन आज, वीडी सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

केरल, May 18, (Political Insight) : केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दो सप्ताह बाद आज यूडीएफ की नई सरकार का गठन होने जा रहा है। कांग्रेस नेता…