AAP सांसद संजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव खत्म होते ही बदल गए सुर

AAP सांसद संजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव खत्म होते ही बदल गए सुर

नई दिल्ली, May 11, (Political Insight) : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने PM नरेंद्र मोदी के हैदराबाद के परेड ग्राउंड में दिए गए हालिया बयान को लेकर केंद्र सरकार और BJP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव तक सरकार जनता को यह भरोसा दिलाती रही कि देश में तेल, गैस और जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही लोगों से पेट्रोल-डीजल, गैस और खाने के तेल की खपत कम करने की अपील की जा रही है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि PM अब लोगों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने और विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई और आर्थिक दबाव को भी “देशभक्ति” से जोड़ने की कोशिश कर रही है। AAP सांसद ने यह भी कहा कि चुनाव खत्म होते ही गैस के दाम बढ़ा दिए जाते हैं, जबकि चुनाव के दौरान स्थिति सामान्य बताई जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब लोगों से ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की खपत कम करने की बात कही जा रही है।

उन्होंने BJP पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर आम जनता से ईंधन बचाने की अपील की जाती है, वहीं दूसरी ओर BJP की बड़ी रैलियों, रोड शो और सरकारी कार्यक्रमों में भारी संसाधनों का उपयोग किया जाता है।

संजय सिंह ने कहा कि जनता पर महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जबकि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जनता को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जाता है और चुनाव खत्म होने के बाद उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

PM मोदी के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठे सवाल

नई दिल्ली, 11 मई (Political Insight): PM नरेंद्र मोदी के हैदराबाद के परेड ग्राउंड में दिए गए ईंधन बचत, विदेश यात्राओं से परहेज, वर्क फ्रॉम होम और सोने की खरीदारी…

नितेश राणे के बयान पर सियासी बवाल, AIMIM को बताया ‘आतंकी संगठन’

महाराष्ट्र, 11 मई (Political Insight): महाराष्ट्र की राजनीति में मंत्री नितेश राणे के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राणे ने AIMIM और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…