‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक, बंगाल में पहली बार BJP सरकार का नया अध्याय शुरू

‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक, बंगाल में पहली बार BJP सरकार का नया अध्याय शुरू

पश्चिम बंगाल, May 9, ( Political Insights) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच रविवार को BJP के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में हजारों समर्थकों की मौजूदगी के बीच शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

शपथ ग्रहण से पहले ही शुभेंदु अधिकारी ने साफ संदेश दिया कि नई सरकार “मैं नहीं, हम” के सिद्धांत पर चलेगी और पूरे बंगाल के विकास के लिए सामूहिक नेतृत्व के साथ काम करेगी।

करीब छह साल पहले BJP में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद पार्टी में लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने बंगाल की राजनीति में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बनाई और 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे।

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल की राजनीति का ‘जायंट किलर’ भी कहा जाता है। उन्होंने लगातार दो चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए बड़ी जीत हासिल की। 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराने के बाद 2026 में भवानीपुर में भी उन्हें शिकस्त देकर उन्होंने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी।

शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी के बाद सबसे पहले पश्चिम बंगाल BJP के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शपथ ग्रहण किया। इसके अलावा मतुआ समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले अशोक कीर्तनिया, BJP नेता अग्निमित्रा पॉल, आदिवासी चेहरा क्षुदीराम टुडू और पार्टी के युवा नेता निसिथ प्रमाणिक को भी मंत्री बनाया गया। नई कैबिनेट में बीजेपी की ओर से सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दी।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस समारोह को बंगाल में सत्ता परिवर्तन और BJP के नए राजनीतिक दौर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…