सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली:- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार देर शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें एहतियातन निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को अस्वस्थ महसूस होने पर उन्हे तुरंत अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच में फेफड़ों से जुड़ी समस्या सामने आई है। उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और जरूरी मेडिकल केयर दी जा रही है।

आपको बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। पिछले कुछ वर्षों में वे कई बार नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। विशेष रूप से श्वसन संबंधी समस्याओं और सामान्य स्वास्थ्य जांच को लेकर वे चिकित्सकीय निगरानी में रही हैं। बढ़ती उम्र को देखते हुए डॉक्टर समय-समय पर उनकी विस्तृत जांच करते रहे हैं।

राजनीतिक भूमिका और महत्वः-

सोनिया गांधी वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व किया और UPA सरकार के दौर में केंद्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में शामिल हैं और रणनीतिक फैसलों में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।

पार्टी और समर्थकों की प्रतिक्रियाः-

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता देखी जा रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट ले रहा है।

आगे की स्थिति पर नजरः-

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन कुछ समय तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टर उनकी स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं और आवश्यकता के अनुसार इलाज में बदलाव किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…