PM मोदी आज असम दौरे पर, करेंगे कई परियोजनाओं की शुरूआत

PM मोदी आज असम दौरे पर, करेंगे कई परियोजनाओं की शुरूआत

नई दिल्ली/गुवाहाटी:- PM मोदी आज दो दिन की यात्रा पर असम पहुंचेंगे। इस दौरान वे राज्य में 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य असम में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे। इस योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से राशि भेजी जाएगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री लगभग 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक किसानों को 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल राशि बढ़कर 4 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

PM-Kisan सम्मान निधिः-

सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है।

पूर्वोत्तर में संरचनात्मक विकास पर जोरः-

प्रधानमंत्री के असम दौरे के दौरान कई सड़क, रेलवे, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं की भी शुरुआत होने की संभावना है, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। केंद्र सरकार का कहना है कि पूर्वोत्तर राज्यों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को आगामी समय में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…