CM योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे

CM योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे

उत्तर प्रदेशः- सिंगापुर दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जापान के उपराज्यपाल जुनिची इशिदेरा और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने CM का अभिनंदन किया। दो देशों की यात्रा के क्रम में यह उनका जापान का पहला आधिकारिक दौरा है, जिसे भारत-जापान के बढ़ते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। CM का यह दो दिवसीय आधिकारिक दौरा है।

CM योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपने जापान आगमन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार।”

टोक्यो में अपने कार्यक्रमों के तहत CM योगी ने मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के प्रबंध अधिकारी एवं मुख्य परिचालन अधिकारी काज़ुकी शिमिज़ु और उनकी टीम के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए कंपनी को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्षेत्र राज्य के तीव्र औद्योगिक विस्तार के अनुरूप हैं।

आपको बता दे कि इस बैठक में राज्य के विकास गलियारों को सुदृढ़ करने, वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जुड़ाव बढ़ाने और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तथा औद्योगिक निवेश में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधन से भी मुलाकात की। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी शिगेकी तानाबे और उनकी टीम के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल परिवहन अवसंरचना के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कंपनी को समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर नेटवर्क और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) स्थित मेडिकल डिवाइसेस पार्क का लाभ उठाते हुए चिकित्सा उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अवसरों की तलाश करने का आमंत्रण दिया। इस पहल को भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…