उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

महाराष्ट्रः- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का आज गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 66 वर्षीय अजित पवार का बुधवार को उनकी राजनीतिक कर्मभूमि बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल) के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तीन दिन के शोक की अवधि के दौरान महाराष्ट्र की सभी इमारतों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, उसे आधा झुका दिया गया है और कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती में आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अजित पवार की अंतिम यात्रा विद्या प्रतिष्ठान परिसर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विद्या प्रतिष्ठान मैदान स्थित अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचेगी। फिलहाल वहां अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं।

उनका पार्थिव शरीर पहले विद्या प्रतिष्ठान परिसर और उसके बाद उनके पैतृक गांव कोटेवाड़ी में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती पहुंच चुके हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता भी अजित पवार को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। पूरे राज्य में उनके निधन से शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…