BMC चुनाव समेत 29 नगर निगमों के नतीजे आज, 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला

BMC चुनाव समेत 29 नगर निगमों के नतीजे आज, 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला

मुंबईः- बृहन्मुंबई महानगरपालिका BMC चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। जिसमें राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में डाले गए वोटों की गिनती भी की जाएगी। जिसमें BMC समेत 29 नगर निगमों के 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। इस बार BMC चुनाव में अनुमानित मतदान 53 से 55 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया है।

कुल 23 केंद्रो पर होगी मतगणनाः-

मुंबई में BMC चुनाव के लिए कुल 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक समय में दो वार्डों की मतगणना होगी। इस तरह एक चरण में 46 वार्डों के वोट गिने जाएंगे, जिसके बाद अगले चरण में शेष वार्डों की गिनती की जाएगी। BMC सहित महाराष्ट्र के निकाय चुनावों को प्रदेश की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

आपको बताते चले कि, राज्य भर में कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ है, जिनमें BMC की 227 सीटें शामिल हैं। इन चुनावों में लगभग 3.48 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, जबकि 15,931 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है।

इस बीच BMC चुनाव के रुझानों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा–शिवसेना गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलने के संकेत हैं। वहीं, एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे ठाकरे बंधुओं को कड़ी चुनौती के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलती नहीं दिख रही है। मतगणना के साथ ही स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

आपको बता दे कि, राज्य भर में कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ। जिसमें करीब 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इस बार केवल BMC में ही 227 सीटों के लिए लगभग 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं।

केवल BMC का वार्षिक बजट 74,400 करोड़ से अधिकः-

आपको बताते चले कि BMC का वार्षिक बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है, जिससे यह चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। सभी 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना 16 जनवरी को होगी। ये चुनाव चार साल की देरी के बाद कराए जा रहे हैं, क्योंकि 2020 से 2023 के बीच विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक अड़चनों के चलते स्थानीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…